Our Tea Making Process.
At Assam Chai Bhandar, every cup begins with careful selection, expert processing, quality testing and hygienic packing—so you enjoy pure Assam freshness in every sip.
जय श्री राम।
सभी को लगता है कि चाय में केमिकल होता है, या फिर लोगों को समझ नहीं आता कि एक लीफ से चाय पत्ती कैसे बनती है। आज मैं आपको दिखाऊंगा भी और समझाऊंगा भी।
सबसे पहले हम लोग एक सीड को प्लांट करते हैं। उस प्लांट को बड़ा होने में लगभग 3 से 4 साल लगते हैं। उसके बाद एक खास समय, खास सीजन और सही मौसम में उस पौधे से Two Leaves and One Bud को तोड़ा जाता है।
इसके बाद उन ताज़ी पत्तियों को फैक्ट्री में ले जाया जाता है, जहाँ सबसे पहले Withering Process होता है। इस प्रक्रिया में पत्तियों का लगभग 30% से 40% पानी निकाल दिया जाता है।
फिर उन्हीं पत्तियों को Rolling Machine में डाला जाता है, जहाँ वे छोटे-छोटे कणों में बदल जाती हैं और उनमें मौजूद प्राकृतिक अरोमा वाला जूस बाहर निकलता है।
इसके बाद आती है सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया, Oxidation। इसमें लगभग 45 मिनट से 3 घंटे तक पत्तियों को ऑक्सीजन के संपर्क में रखा जाता है। इसी प्रक्रिया से हरी पत्तियाँ धीरे-धीरे भूरी (Brown) हो जाती हैं और चाय का अरोमा, फ्लेवर और रंग पूरी तरह विकसित होता है।
इसके बाद पत्तियों को Dryer में डाला जाता है, जहाँ 90°C से 120°C तापमान पर उन्हें सुखाया जाता है। इसी दौरान वे छोटे-छोटे टी पार्टिकल्स में बदल जाती हैं, जिन्हें आप अपनी चाय में इस्तेमाल करते हैं।
फिर इन पार्टिकल्स की Sorting और Grading की जाती है, जो उनके Size, Color आदि के आधार पर होती है।
आखिर में इन्हें अच्छी तरह पैक किया जाता है, अलग-अलग जगह भेजा जाता है और फिर ज़रूरत के अनुसार Blending करके तैयार किया जाता है।
जय श्री राम। धन्यवाद।
The Assam Chai Bhandar Process.
Sourcing the Finest Tea Leaves
Careful Selection & Quality Inspection
Expert Blending
Natural Flavour Enhancement
Tasting & Quality Assurance
Hygienic Packaging
Delivered with Trust
Freshness checked at
every stage.
Our internal process keeps the tea clean, aromatic and consistent for every customer.
Leaf Quality
Selected leaves for rich taste and natural Assam character.
Taste Balance
Strong kadak flavor with smooth drinking experience.
Batch Check
Every batch is reviewed for aroma, color and freshness.
Safe Packing
Clean packaging keeps the tea protected and fresh.